नई दिल्ली. तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के 70 साल के एक बुजुर्ग ने बैडमिंटन स्टार और विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता पीवी सिंधु से शादी करने की इच्छा जताई है. इतना ही नहीं, बुजुर्ग शादी का आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया. बुजुर्ग का नाम मलायसामी है. बुजुर्ग ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर शादी के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए तो वह सिंधु को अगवा कर लेगा.
http://VIDEO : टोनी कक्कड़ का नया गाना बिजली की तार वायरल, उर्वशी पर फिदा हुए लोग
खबरों के अनुसार जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे मलायसामी ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और खुद की तस्वीर के साथ एक पत्र देते हुए कलेक्टर से सिंधु से शादी करने की इच्छा जाहिर की. इस दौरान उसने यह भी कहा कि, उसकी उम्र 70 साल का नहीं है. बल्कि वह अभी सिर्फ 16 साल का लड़का है और उसका जन्म 4 अप्रैल 2004 को हुआ था. कलेक्टर कार्यालय ने उसके आवेदन को नामंजूर कर दिया साथ ही यह भी कहा व्यक्ति की मानसिक स्थिति सही है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी. मलयसामी का कहना है कि जब पीवी सिंधु 16 साल की थीं, तब से वह उन्हें पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि वह सिंधु के करियर से प्रभावित हैं और अब वह उनसे शादी करना चाहते हैं.
http://कहां गए बड़े झाड़ के जंगल, आदिवासी और निजी भूमि के दस्तावेज?









