আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंचा सेना का जवान, परिवार में मचा कोहराम

Published on: January 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात देहरादून निवासी सेना में हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए. यह खबर आने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. सेना का कहना है कि हवलदार की तलाश की जा रही है. जबकि परिवार चाहता है कि सरकार विंग कमांडर अभिनंदन की तरह उनके बेटे को अपने वतन वापस लाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए. देहरादून में अंबीवाला सैनिक कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह नेगी ने वर्ष 2002 में 11 गढ़वाल राइफल्स ज्वॉइन की थी. वह अक्टूबर में एक माह की छुट्टी बिताने देहरादून आए थे. नवंबर में लौट गए थे. वह कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले इलाके में तैनात थे.

http://अपनी आवाज से धमाल मचा रही हैं ये जुड़वा बहनें, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

8 जनवरी को अचानक उनकी यूनिट से पत्नी राजेश्वरी के पास फोन आया. फोन सुनकर उनके होश उड़ गए. बताया गया कि हवलदार राजेंद्र सिंह मिसिंग हैं उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा है. एक-दो दिन इंतजार करने के बाद जब यूनिट से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान की सीमा में चले गए हैं. जहां से सीधे बचाव करना नामुमकिन है. फिर भी सेना के स्तर से कोशिश की जा रही है. अब परिवार हर पल राजेंद्र के लौटने का इंतजार कर रहा है. फोन पर बजने वाली हर घंटी राजेंद्र की खुशखबरी का अहसास तो कराती है, लेकिन मन में किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है.

http://7 हजार शिक्षाकर्मियों का नियमितीकरण इसी माह, व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया पूर्णता की ओर : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now