रायपुर. सात हजार शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण का आदेश इसी माह जारी कर दिया जाएगा. मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी में सीएम भूपेश ने एक सवाल के जवाब में शिक्षाकर्मियों के नियमितिकरण के संबंध में उपरोक्त जानकारी दी. उन्होने कहा कि जिन शिक्षाकर्मियों का 8 वर्ष पूरा हो रहा है, उनका नियमितीकरण आदेश क्रमशः निकाला जा रहा है. ऐसे लगभग 7 हजार शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण का आदेश इस माह निकाल दिया जाएगा. शिक्षामितान या अतिथि शिक्षकों के 1885 पद स्वीकृत किए गए हैं. अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती का अधिकार स्थानीय स्तर पर दिया गया है. लगभग 15 हजार व्याख्याताओं की भर्ती की प्रक्रिया पूर्णता की ओर है अभी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है.
http://पिस्तौल की नोंक पर शराब दुकान से लूट, तीन गिरफ्तार
जब से हमारी सरकार बनी है तबसे लगातार कोई न कोई चुनाव और आचार संहिता के कारण लंबी प्रक्रिया वाले कार्य पूर्ण होने में दिक्कत हुई लेकिन अब ऐसे सभी कार्यों में तेजी आएगी. आदिवासी अंचलों में कनिष्ठ चयन बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है ताकि इन अंचलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवा में लिया जा सके. विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में युवाओं को सीधी भर्ती का लाभ दिया जा रहा है. हम सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही नही बल्कि नई उद्योग नीति के माध्यम से उद्योगों में, आर्थिक राहतों के माध्यम से व्यापार में भी युवाओं को नए-नए अवसर दे रहे हैं.






