नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मऊ में रविवार सुबह सपा नेता बिजली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक सपा नेता व पूर्व प्रधान बिजली यादव सुबह-सुबह शैर पर निकले थे. इसी दौरान बाइक पर सवार हो कर आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई.
http://महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने इस हत्याकांड के जल्द खुलासे की बात कही है. मृतक की पत्नी मीना ने पुलिस को तहरीर दी है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि जल्दी ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे. लोगों का कहना है कि इस साल के आखिर में यूपी में पंचायत चुनाव है जिसकी तैयारी में बिजली यादव लगे थे. चुनावी रंजिश हत्या की एक वजह हो सकती है.
http://धान खरीदी की व्यवस्थाएं देख सीएस हुए खुश, कलेक्टर को कहा- ‘वेरी गुड’









