আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान

Published on: January 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है. ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी. टीम में बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष एकमात्र नया चेहरा हैं. टीम में कोई और चौंकानेवाला नाम नहीं है. हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शनों के बाद अपना पहला वैश्विक टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं. चयनकर्ताओं ने T20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें नुजहत परवीन को 16वें सदस्य के रूप में जोड़ा गया. यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और इसमें इंग्लैंड भी शामिल है.

http://धान खरीदी की व्यवस्थाएं देख सीएस हुए खुश, कलेक्टर को कहा- ‘वेरी गुड’

T-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी.

ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वॉड –

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नुजहत परवीन.

http://ड्रेनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, प्रभारी समिति प्रबंधक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now