আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने बजट के लिए आम जनता से मांगे सुझाव, ट्वीट कर कही ये बात

Published on: January 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. इसके तहत आप पीएम मोदी को बजट से जुड़े सुझाव दे सकते हैं. दरअसल, 5 जनवरी को MyGov ट्विटर हैंडल से बजट को लेकर ट्वीट कर किसान की हालत और शिक्षा में सुधार के संबंध में सुझाव मांगे गए थे. पीएम मोदी ने बुधवार को इसे रिट्वीट किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा, “केंद्रीय बजट 130 करोड़ भारतीयों की आशा, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ता है. मैं आप सभी को इस वर्ष के बजट के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने को आमंत्रित करता हूं.”

http://स्तरहीन राजनीति छोड़ काम काज पर ध्यान दें बघेल : भाजपा

ऐसे में अगर आप पीएम मोदी को बजट से जुड़े सुझाव देना चाहते हैं तो आपको MyGov पर विजिट करना होगा. गौरतलब है कि 31 जनवरी 2020 को संसद का बजट सत्र शुरू हो सकता है और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता है. आर्थिक सुस्‍ती के बीच यह बजट काफी अहम माना जा रहा है. चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई है जो इसका छह साल का निचला स्तर है.

http://अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, डॉ. अजय तिर्की दूसरी बार चुने गए महापौर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now