अंबिकापुर. नगर निगम में कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की एक बार फिर से महापौर चुने गए हैं. उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को 9 वोटों से हराया. डॉ. अजय तिर्की को 28, जबकि प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले. एक वोट रिजेक्ट हो गया. वहीं सभापति पद पर भी कांग्रेस के अजय अग्रवाल चुने गए. उन्होंने भाजपा के टिन्नी सिंह बाबरा को हराया. सुबह पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शहर के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथग्रहण संपन्न हुआ. इसके बाद महापौर के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरु हुई.
http://देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार
नामांकन दाखिले के बाद दोपहर 2 बजे मतदान हुए, जिसमें सभी पार्षद शामिल हुए. इस दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री प्रेम साय सिंह भी मौजूद रहे. बता दें कि अंबिकापुर नगर निगम में 48 वार्ड में से 27 पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि 20 में भाजपा और एक में निर्दलीय ने जीत दर्ज की. निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी. इस तरह कांग्रेस के खाते में 28 वोट मिले, जबकि भाजपा का 1 वोट रिजेक्ट होने से प्रबोध मिंज को 19 वोट ही हासिल हो पाया.
http://प्रदेश कई हस्सों में बारिश की संभावना, मौसम खुलने के बाद बढ़ेगी ठंड







