আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेरठ का जल्लाद देगा निर्भया के दोषियों को फांसी, सरकार ने दी मंजूरी

Published on: January 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया को इंसाफ मिलने के फैसले से पूरा देश खुश है. इधर, निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख सामने आने के बाद एक और अड़चन भी हल हो गई है. फांसी पर लटकाने के लिए जिस जल्लाद की तलाश थी, वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकर खत्म हुई है. मेरठ के पवन ही निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाएंगे. यूपी सरकार ने तिहाड़ जेल प्रशासन की सिफारिश पर अपनी मंजूरी दे दी है.

http://तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

जानकारी के अनुसार, जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने बताया कि निर्भया दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए मेरठ के जल्लाद पवन कुमार की सेवाएं लेने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा पत्र लिखा गया था. दोषियों की फांसी की सजा का दिन तय होने के बाद जल्लाद पवन को इस कार्य के लिए भेजने की मेरठ जेल प्रशासन को अनुमति दे दी गई है. बता दें कि सात साल पहले देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने का दिन और वक्त मुकर्रर हो गया. पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार अपराह्न 4:48 बजे इस मामले के चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया.

http://ईरानी हमले के बाद ट्रंप बोले- ऑल इज वेल, कल दूंगा बयान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now