नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने पारी और 132 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई और मैच पारी और 132 रन से हार गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई.
https://फिल्म ‘गुलमोहर’ का ट्रेलर रिलीज, उलझे रिश्तों की इमोशनल कहानी
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच और अश्विन ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला. भारत ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की. और रोहित-राहुल ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़ दिए. बाद लोकेश राहुल 20 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रोहित एक छोर पर जमे रहे. पुजारा, कोहली और सूर्यकुमार सस्ते में आउट हुए पर रोहित ने भारत को मैच में ऑस्ट्रेलिया से आगे रखा. वह 120 रन बनाकर आउट हुए.
https://Maruti Suzuki Dzire Tour-S का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च, 32 किमी का माइलेज
बाद रवींद्र जडेजा ने 70 और अक्षर पटेल ने 84 रन की पारी खेली. अंत में शमी ने 37 रन बनाकर भारत को अहम बढ़त दिलाई. पहली पारी में भारत को 223 रन की बढ़त मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की हार लगभग तय हो गई थी. मैच के तीसरे दिन दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी हुई और एक सेशन में ही पूरी टीम 32.3 ओवर में 91 रन पर सिमट गई. स्टीव स्मिथ एक छोर पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. भारत के लिए अश्विन ने पांच, जडेजा और शमी ने दो-दो, अक्षर ने 1 विकेट लिया.










