আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिल्म ‘गुलमोहर’ का ट्रेलर रिलीज, उलझे रिश्तों की इमोशनल कहानी

Published on: February 11, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘गुलमोहर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गुलमोहर भावनात्मक संबंधों, पारिवारिक प्रेम और परिवार को एक साथ रखने वाले सभी तत्वों से भरी हुई है. पद्म भूषण और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (और मनोज बाजपेयी फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्म को राहुल चित्तेला ने डायरेक्ट किया है. गुलमोहर में अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और उत्सव झा समेत कई कलाकार हैं. गुलमोहर 3 मार्च 2023 को सिर्फ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. गुलमोहर तीन जनरेशन वाले एक परिवार की कहानी है.

https://मलबे में 94 घंटे से दबा था लड़का, यूरिन पीकर रहा जिंदा

फिल्म में मनोज बाजपेयी अरुण बत्रा का जबकि शर्मिला टैगोर कुसुम बत्रा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी पूरे बत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे बत्रा परिवार अपने 34 साल पुराने घर को छोड़ने जा रहा है. इस घर के साथ उनके कितने इमोशंस जुड़े हुए हैं. साथी पारिवारिक रिश्तों में होने वाले टकराव की झलक भी इस ट्रेलर में देखने को मिलती है. घर छोड़ने के दौरान बत्रा परिवार में किस तरह की उथल-पुथल होती है. मां-बेटे की अनबन और प्यार, पिता और बेटे के बीच मनमुटाव की भी झल देखने मिलती है.

https://गोबर खरीदी में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now