আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘जेसीबी से कराई मिट्टी खुदाई, फर्जी मस्टररोल बनाकर कर ली राशि आहरित’

Published on: February 10, 2023
---Advertisement---

पिथौरा. ग्राम पंचायत गिरना के पंचों ने सरपंच-सचिव पर मनरेगा के तहत मिट्टी खुदाई कार्य भी मशीनों से कराकर कुछ मजदूरों के खाते में राशि अंतरित कर भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सचिव सी विशाल ने भी कबूल किया कि सरपंच के निर्देशानुसार नियम विरुद्ध मनरेगा नाली बनाने हेतु मिट्टी कार्य जेसीबी से कराया है. ग्राम की महिला पंच गायत्री निषाद व दुखी बरिहा ने बताया कि ग्राम गिरना में ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देने वाली केंद्रीय योजना मनरेगा के तहत ग्राम के मोहितलाल के घर से रोहित पटेल के घर तक नाली निर्माण हेतु 10.71 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी.

https://अतरंगी पहनावे से सुर्खियां बंटोरने वाली उर्फी जावेद ने अब इस गाने में दिखाए जलवे

इसके तहत ग्राम के मजदूरों को रोजगार देकर उन्हीं से नाली हेतु खुदाई करानी थी, पर सरपंच ने मजदूरों की गुहार को दरकिनार करते हुए जेसीबी से नियम विरुद्ध नाली हेतु खुदाई कराकर मजदूरों का अधिकार छीन लिया. जिससे मजदूर मनरेगा कार्य से वंचित हो गए. उक्त मामले में कुछ ग्रामीण यह भी बताते हैं कि ग्राम के बहुर सिंह सुकांति, विजयकृष्ण-दुलरमोती, जयकृष्ण- खुशमोती व परशुराम-रामेश्वरी के नाम से फर्जी मस्टररोल बनाकर राशि आहरित कर ली गई है.

https://वॉटरप्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Faast F3 लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 125 किमी

एक ही सेंट्रिंग, किराया दो मदों से निकाला

गिरना पंचायत के तहत चल रही भारी गड़बड़ी चर्चा में है. ग्राम के त्रिलोचन गड़तिया ने बताया कि उनके सेंट्रिंग का भुगतान भी सरपंच-सचिव द्वारा पहले मनरेगा के तहत मस्टररोल बनाकर 14670 रुपए निकाला गया. यह भुगतान त्रिलोचन, समिधा, सुकांति के नाम से आहरित की गई. इसके अलावा सेंट्रिंग प्लेट हेतु 1.78 लाख रुपए का बिल अन्य नाम से बनाकर राशि आहरित की गई है. बहरहाल, बरेकेल में सरपंच परिवार द्वारा विभिन्न योजनाओं की शासकीय धनराशि अपने ही नामों से आहरित कर शासन द्वारा पंचायत विकास हेतु दिए गए लाखो रुपए की गड़बड़ी की जांच भी शुरू नहीं हो पाई की समीप की एक और ग्राम पंचायत गिरना में सरपंच द्वारा की गई भारी गड़बड़ी सामने आई है.

https://ISRO की बड़ी कामयाबी, सबसे छोटा रॉकेट SSLV D-2 लॉन्च

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now