আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अतरंगी पहनावे से सुर्खियां बंटोरने वाली उर्फी जावेद ने अब इस गाने में दिखाए जलवे

Published on: February 10, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीवी का रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है और इस ड्रामे में सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद भी पीछे नहीं रहती है. हाल ही में शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा जा सकता था कि कैसे उर्फी जावेद गुस्से से भड़की हुई हैं. बाद अब उर्फी का म्यूजिक एल्बम ‘विला वाला प्यार’ आउट हो गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी शो के कंटेस्टेंट्स के साथ डांस कर रही हैं.

https://फॉरेस्ट रेंजर ने जहर खाकर की खुदकुशी, वजहों का खुलासा नहीं

बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जो ‘विला वाला प्यार’ गाने को लेकर हैं. इस किल्प में उर्फी पीच कलर की साड़ी में डांस करती हुई दिख रही हैं और अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही है. इसके साथ ही किल्प को शेयर करते हुए उर्फी ने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. उर्फी ने लिखा कि ‘बस हो गया अब बहुत इंतजार. उर्फी आ गई है लेकर ‘विला वाला प्यार’, अब होगा एंटरटेनमेंट नॉन स्टॉप मेरे यार. इसको सुनते-सुनते हो जाओ इस सीजन के ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार। फुली फलतू लाया है ये ड्रामा… आपके लिए समंदर पार से.’

https://छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे रमेश सिन्हा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now