আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वॉटरप्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Faast F3 लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 125 किमी

Published on: February 10, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. Okaya EV ने अपने नए स्कूटर Okaya Faast F3 को लॉन्च कर दिया है. ओकाया फास्ट एफ3 एक बार फुल चार्ज करने पर 125 किलोमीटर की रेंज देता है. यह वॉटरप्रूफ और डस्ट-रेजिस्टेंट है और लोडिंग कैपासिटी पर 70 किलोमीटर की मैक्सिमम स्पीड देता है. ओकाया फास्ट एफ3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक स्यान, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक ससल्वर और मैटेलिक वाइट जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है और इसकी कीमत 99,999 रुपए (एक्स शोरूम) है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1200W का मोटर लगा है, जो कि 2500W पिक पावर जेनरेट करता है.

https://छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे रमेश सिन्हा

ओकाया फास्ट एफ3 में 3.53 kWh की लिथियन आयन एलएफपी डुअल बैटरी लगी है, जो कि स्विचेबल टेक्नॉलजी से लैस है. इस स्कूटर में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स मोड और पार्किंग मोड जैसी खूबियां भी मिलती हैं. ओकाया फास्ट एफ3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक अब्जॉर्बर है. ईको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे 3 राइडिंग मोड्स के साथ आए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे लगते हैं. इसकी बैटरी पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी गई है. सबसे सुरक्षित बैटरी और मोटर के साथ-साथ इसमें व्हील लॉक फीचर भी है, जिससे यह स्कूटर को चोरी होने से बचाएगी.

https://एंड्रॉइड यूजर हो जाएं सावधान, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now