नई दिल्ली. भारत सरकार की भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम यानी CERT-IN की तरफ से एंड्रॉइड स्मार्टफोन को लेकर अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अगर आप भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सरकार के अलर्ट के बाद सतर्क हो जाना चाहिए. वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. बता दें कि CERT-IN की ओर से समय-समय पर ऑपरेटिंग सिस्टम में साइबर बग या साइबर अटैक की जानकारी दी जाती है. ऐसा ही एक बग एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन में देखा गया है. जिन ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर के लिए चेतावनी जारी की गई है, उसमें एंड्रॉइड OS 10, एंड्रॉइड 11, एंड्रॉइड 12, एंड्रॉइड 12L और एंड्रॉइ़ड 13 के लिए है.
https://नागपुर टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 177 पर ढेर, भारत स्टंप्स तक 77/1
CERT-IN की तरफ से कहा गया है कि यह सभी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन हाई रिस्क पर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर MediaTek कंपोनेंट, Unisoc कंपोनेंट, Qualocomm कंपोनेंट और Qualcomm क्लोज सोर्स कंपोनेंट में खामी पाई गई है. एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम 10,11, 12, 12L और 13 बेस्ड Samsung Galaxy, OnePlus, Xiaommi, Vivo, Oppo और Realme स्मार्टफोन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में अगर आप भी इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. आज के वक्त में स्मार्टफोन में बैंकिंग से लेकर पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट समेत कई सारी सर्विस लॉगिन रहती हैं। ऐसे में हैकर्स आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर सकते हैं. साथ ही बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दिया जा सकता है.
https://पत्नी का शव कंधे पर लाद कई किमी पैदल चला पति, पुलिस की नजर पड़ी तो..
कैसे होगा बचाव
गूगल की ओर से लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाता रहता है, जो नए-नए सिक्योरिटी बग को ढूढ़कर खत्म करने का काम करता है. ऐसे में आपको स्मार्टफोन हमेशा अप टू डेट रखना चाहिए. साथ ही चेक करना चाहिए क्या आपका स्मार्टफोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेटेड है या नहीं. अगर नहीं, तो तुरंत स्मार्टफोन अपडेट करना चाहिए. गूगल की तरफ से जल्द नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा.
https://कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर की शादी की तस्वीरें, बोले- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई










