पिथौरा. बरेकेल ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने अपने पति के नाम से करीब 10 लाख रुपए विभिन्न कार्यों हेतु दे दिए. उक्त राशि महिला सरपंच द्वारा अपने पुत्र के सीएचसी से ही आहरण करने की चर्चा है. इसके अलावा अपने दामाद के नाम से भी 80 हजार रुपए का आहरण भी किया गया है. पंचों ने एक लिखित शिकायत करते हुए बताया कि बरेकेल ग्राम पंचायत मात्र एक परिवार ही चला रहा है. इसमें सरपंच महिला है. सरपंच पति ठेकेदार और सप्लायर का काम करता है. पुत्र पंचायत में स्टेशनरी की सप्लाई और डिजिटल हस्ताक्षर से पंचायत मद की राशि आहरण करता है. जबकि, दामाद पंचायत कार्य एजेंसी का कार्य करता है.
पंचों ने बताया कि उनके द्वारा पंचायत में किसी भी कार्य की जानकारी मांगने पर नहीं दी जाती. सूचना के अधिकार के तहत भी उन्हें जानकारी नहीं दी गई, पर उन्होंने पंचायत की वेबसाइट प्रिया से जानकारी निकाली है. सरपंच द्वारा की गई गड़बड़ी देख पंच भी चौंक गए. क्योंकि, पोर्टल की अधिकृत जानकारी में सरपंच पति गणेशराम साहू के नाम से सर्वाधिक करीब 10 लाख रुपए आहरण किए गए हैं. इनमें खेल मैदान समतलीकरण के नाम पर 1 लाख 19 हजार, एक और अज्ञात समतलीकरण के नाम पर 1.40 लाख, एक और अज्ञात समतलीकरण के नाम पर 1.55 लाख, गौठान समतलीकरण में जेसीबी हेतु गणेशराम के नाम से ही 54350 रुपए का भुगतान, इसी गौठान के समतलीकरण हेतु पुनः जेसीबी भुगतान 52280 रुपए, वायर, बल्ब, नींबू, दरी के नाम पर 46500 रुपए का भुगतान सरपंच पति गणेशराम साहू के नाम से आहरण कर लिया गया है.
https://टी-20 में भारत की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया
सरपंच पुत्र फेमस फोटो-कॉपी का संचालक है. इनके नाम से स्टेशनरी के नाम से करीब 78250 रुपए का बिल बनाया गया है. कुछ पंचायत सचिवों ने यह भी बताया कि सरपंच पुत्र के यहां से ही अधिकांश सरपंच या सचिव मोटा कमीशन देकर अपनी मनमर्जी से पंचायत मद की राशि का आहरण करते रहे हैं. यदि मामले की सूक्ष्म जांच हो तो पंचायत के इस कार्यकाल में ही लाखों का घोटाला सामने आना तय माना जा रहा है.
दामाद के नाम भी किया आहरण
बरेकेल सरपंच परिवार द्वारा संतोष साहू को भी भुगतान एजेंट बनाकर उनके नाम से करीब 80 हजार रुपए आहरित कर लिया गया. ग्रामीणों के अनुसार संतोष सरपंच का रिश्ते में दामाद लगता है. सरपंच द्वारा फर्जी आहरण की श्रृंखला में मुकेश मोटर बाइंडिंग के नाम से करीब सवा तीन लाख से अधिक का आहरण कर लिया गया.
https://विधायक अंबिका सिंहदेव से पति ने की सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील
11 पंचों ने की जांच कर बर्खास्त करने की मांग
बरेकेल ग्राम पंचायत सरपंच डोलमती साहू द्वारा अपने पूरे परिवार के नाम से शासकीय राशि का आहरण कर लाखों का गबन किया गया है. शिकायतकर्ता पंच सीरिया बाई प्रधान, आशाराम साहू, शशि पटेल, बेदबाई, तीजमत बरिहा, पूर्णिमा साहू, फगनी, फिरबाई, कल्पना प्रधान, सिया बाई और बिमला साहू ने पूरे मामले की जांच करने की मांग स्थानीय सीईओ सहित उच्च पदस्थ अफसरों से की है. ज्ञात हो कि शासन के एक पत्र क्र. 1005/2010 के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में पदस्थ महिला पंचायत पदाधिकारियों के कामकाज संचालन में उनके सगे-संबंधियों के हस्तक्षेप पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने पत्र जारी किया गया था, पर उक्त पंचायत में महिला सरपंच ने अधिकांश पंचायत की राशि अपने परिवार के नाम से ही वॉचर बनाकर आहरित की है.
जांच की जाएगी : सीईओ
मामले में स्थानीय जनपद सीईओ सनत महादेवा ने बताया कि उक्त शिकायत मुझे भी मिली है, जिसकी जांच हेतु शीघ्र ही एक टीम का गठन किया जाएगा.
https://पीएम केयर्स फंड सरकारी कोष नहीं, केंद्र का दिल्ली HC में जवाब







