कोरिया. संसदीय सचिव और बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव के पति अमिताभ कुमार घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील की है. सोशल मीडिया पर किया गया उनका ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है. अंबिका सिंहदेव के पति यूके (यूनाइटेड किंगडम) बेस्ड बिजनेसमैन हैं. दंपति के दो बेटे आर्यमन और अनिरुद्ध घोष हैं. ये सभी विदेश में ही रहते हैं. संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति ने फेसबुक पर ‘मुझे भी कुछ कहना है’ के माध्यम से पोस्ट किया और लिखा कि बैकुंठपुर, कोरिया विधायक और संसदीय सचिव होने के साथ अंबिका सिंहदेव बीते 26 साल से मेरी पत्नी हैं और हम एक-दूसरे को 51 सालों से जानते हैं.
https://पीएम केयर्स फंड सरकारी कोष नहीं, केंद्र का दिल्ली HC में जवाब
हमारे दो बेटे आर्यमन जय घोष और अनिरुद्ध घोष भी हैं. आज मैं मेरी धर्मपत्नी और हमारे बच्चों की मां से अनुरोध करता हूं कि वे सक्रिय राजनीति छोड़ दें. अमिताभ कुमार ने इसके साथ विधायक अंबिका सिंहदेव के दोनों पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल का पत्नी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है. अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इनका जिक्र करते हुए लिखा कि- पिछले 5 बरस से आप ही दोनों ने मेरी पत्नी के हर काम में साए की तरह साथ दिए हैं, एक आखिरी बार और दे दीजिए. हम हमारे परिवार की ओर से आप दोनों का हमेशा आभारी रहेंगे.
https://‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 7वें दिन बटोर डाले इतने करोड़







