আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टी-20 में भारत की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया

Published on: February 1, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 168 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम महज 66 रनों पर सिमट गई. भारत की यह टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत है. न्यूजीलैंड के लिए डेरी मिचेल ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. जबकि, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 13 रन बनाए. कीवी टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. जबकि, अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके. उमरान मलिक ने 2.1 ओवर में 9 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया.

https://मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के बजट को बताया निराशाजनक

इसके अलावा शिवम मावी ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ईशान किशन के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी के बीच 80 रनों की अहम साझेदारी हुई. भारत के लिए शुभमन गिल ने 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए. इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जबकि, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर चलते बने. दीपक हुड्डा 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद लौटे.

https://पीएम केयर्स फंड सरकारी कोष नहीं, केंद्र का दिल्ली HC में जवाब

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now