नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्य्रकम के दौरान कहा कि आज मैं आपको ऐसे विषय के बारे में बताऊंगा जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह भाई वाह दिल खुश हो गया. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु का Indian Institute of Science, यानी IISC शानदार उदाहरण पेश कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इस कार्यक्रम में पहले भी इसका जिक्र किया है. इस संस्थान के पीछे देश की दो महान विभूतियां जमशेदजी टाटा और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा रही है. उन्होंने आगे कहा कि आपको और मुझे आनंद और गर्व दिलाने वाली बात ये है कि साल 2022 में इस संस्थान के नाम कुल 145 पेटेंट्स रहे हैं. इसका मतलब है हर पांच दिन में दो पेटेंट्स.
https://7 फेरे लेने से पहले दुल्हन ने अचानक शादी से किया इनकार
ये रिकॉर्ड अपने आप में अद्भुत है. इस सफलता के लिए मैं IISC की टीम को भी बधाई देना चाहता हूं. आज पेटेंट फाइल करने में भारत की रैंकिंग 7वीं और ट्रेडमार्क में 5वीं है. सिर्फ पेटेंट्स की बात करें, तो पिछले पांच वर्षों में इसमें करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि आज जब हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गणतंत्र दिवस की चर्चा कर रहे हैं, तो मैं यहां एक दिलचस्प किताब का भी जिक्र करूंगा. कुछ हफ्ते पहले ही मुझे मिली इस किताब में एक बहुत ही रोचक विषय पर चर्चा की गई है. इस किताब का नाम इंडिया द मडर ऑफ डेमोक्रेसी किताब है और इसमें कई बेहतरीन विषय हैं. लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है. सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है. स्वभाव से, हम एक डेमोक्रेटिक सोसाइटी हैं.









