আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, इतनी है कीमत

Published on: January 25, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. TECNO ने भारतीय बाजार में अपने एक नए फोन TECNO SPARK GO 2023 को लॉन्च किया है. इसकी कीमत 6,999 रुपए रखी गई है और इसकी बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है. फोन को तीन कलर वेरियंट नीबूला पर्पल, इंडलेस ब्लैक और यूआनी ब्लू में खरीदने का मौका मिलेगा. इसमें 6.56 इंच की डॉट नॉच HD+ डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90% है. डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120Hz है. वॉटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IPX2 की रेटिंग मिली है. इसमें स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

https://बहू ने की खुदकुशी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार

इसमें 3GB रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ डुअल रिंग कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है.13MP कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी सपोर्ट है. रियर कैमरे का अपर्चर ƒ/1.85 है और इसके साथ फ्लैश लाइट भी है. कैमरे के साथ पोट्रेट, HDR, टाईम-लैप्स और AI सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स हैं. फ्रंट कैमरे के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ टाइप-सी चार्जिंग भी है. फोन में 10W की फास्ट चार्जिंग भी है और चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा. इस सेगमेंट में टाईप-सी पोर्ट के साथ आने वाला यह पहला फोन है.

https://भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, वनडे में बना नंबर वन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now