बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू, बैंक मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. इस मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर, बैंक मैनेजर पति, टीचर ननद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मृतका का पति भोपाल से ट्रेनिंग कर लौटा था और रात में खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बेटी की मौत की खबर मिलते जांजगीर जिले के पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचे हेडमास्टर राजकुमार जांगड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें दूसरे नंबर की बेटी युक्तिरानी थी. वह इंजीनियर थीं.
https://RRR ने रचा इतिहास, ऑस्कर में हुई ‘नाटू-नाटू’ की एंट्री
उन्होंने उसकी शादी यदुनंदननगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलाने के बेटे रविकांत से 24 जनवरी 2019 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ किया था. उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक, गहने और नगदी पैसे सहित सबकुछ दिया था. लेकिन शादी के बाद उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी युक्तिरानी सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई. उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रविकांत महिलाने, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर जीआर महिलाने, ननद सुप्रिया महिलाने और टीचर ननंद अनु महिलाने के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
https://लाखों की चांदी के जेवरों की तस्करी करते तीन गिरफ्तार







