আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार, जल्द दाखिल करेगी पुलिस

Published on: January 22, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है. दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है. फिलहाल चार्जशीट लीगल एक्सपर्ट देख रहे हैं. जनवरी के आखिर में किसी भी तारीख को चार्जशीट दाखिल की जा सकती है. बता दें कि 18 मई 2022 को आफताब पूनावाला ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी और फिर लाश के कई टुकड़े कर दिए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 3,000 से ज्यादा पेज की ड्राफ्ट चार्जशीट में 100 गवाहों के अलावा फोरेंसिक और इलेक्ट्रोनिक सबूतों को आधार बनाया गया है. छतरपुर के जंगल से बरामद हड्डियां और उनकी DNA रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई कि हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं.

https://मैदान में दौड़ता हुआ आया बच्चा और रोहित लगा लिया गले

इसके अलावा अफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है. हालांकि, इन दोनों रिपोर्ट की कोर्ट में बहुत अहमियत नहीं है. जांच में ये भी सामने आया है कि आफताब, श्रद्धा को टॉर्चर करता था. ये बात श्रद्धा ने अपने दोस्तों को भी बताई थी. श्रद्धा की WhatsApp चैट से भी कई बड़े खुलासे हुए थे. बता दें कि पुलिस ने श्रद्धा की 23 हड्डियों का पोस्टमॉर्टम विश्लेषण भी कराया है. रिपोर्ट में सामने आया था कि आफताब ने आरी से श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 164 के तहत कई ऐसे बयान दर्ज करवाए हैं, जो इस केस में काफी अहम हैं. इस घटना में जुटाए गए फोरेंसिंक सबूत आफताब के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. इन्हें भी ड्राफ्ट चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है.

https://दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now