আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मैदान में दौड़ता हुआ आया बच्चा और रोहित लगा लिया गले

Published on: January 22, 2023
---Advertisement---

रायपुर. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने इस मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड मेजबान टीम को सिर्फ 109 रनों का ही लक्ष्य दे पाया था. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 51 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने कमाल के शॉट भी लगाए. रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान फैन्स में उनके प्रति दीवानगी देखने को मिली. भारतीय पारी के दौरान एक बच्चा सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेडियम में घुस आया और कप्तान रोहित शर्मा को गले लगा लिया.

https://Jio के लॉन्च किए दो नए रिचार्ज प्लान, 225GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

भारतीय पारी का जब 10वां ओवर चल रहा था, तब अचानक ग्राउंड में हलचल मची. एक बच्चा दौड़ता हुआ आया और रोहित शर्मा को गले लगा लिया. इतनी ही देर में सुरक्षाकर्मी भी बच्चे को पकड़ने आ गए, लेकिन रोहित शर्मा ने अपील की कि उसे कोई भी सजा ना दें. दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 51 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए. रोहित शर्मा लंबे वक्त से शतक का इंतज़ार कर रहे हैं, जबकि उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं.

https://टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now