আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत सिंह बादल

Published on: January 18, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कद्दावर नेता मनप्रीत सिंह बादल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बादल दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. कांग्रेस छोड़ने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को धन्यवाद. पीयूष गोयल की कोशिश से मैं बीजेपी में हूं. आप सभी ने जो सम्मान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. राजनीति में एक शेर से मुलाकात हुई. वे गृह मंत्री अमित शाह थे. अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुस्तान पर आक्रमण के क्रम में पंजाब पर 400 बार हमला हुआ. लेकिन हमलोग पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ेंगे. ये बात अमित शाह ने कही थी. ये बात दिल को छू गई.

https://शराब दुकान से 1.64 लाख लेकर हुआ था फरार, आरोपी गिरफ्तार

बादल ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर भी साझा किया. उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि पार्टी और सरकार में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे निभाने में मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया. मुझे ये मौका देने और सम्मान देने के लिए शुक्रिया. दुर्भाग्य ये पार्टी के भीतर जारी मौजूदा संस्कृति और उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण मैं अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा नहीं बना रहना चाहता. बादल ने कहा कि सात साल पहले, मैंने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का आपकी पार्टी के साथ विलय किया था. मैंने बड़ी उम्मीदों व आकांक्षाओं के साथ यह कदम उठाया था कि इससे मुझे अपनी क्षमता के हिसाब से पंजाब के लोगों और उनके हितों की सेवा करने के पूर्ण अवसर मिलेंगे. यह उत्साह धीरे-धीरे कम होता गया, जिससे निराशा बढ़ी और मोहभंग हो गया.

https://AAP विधायक ने विधानसभा में लहराईं नोटों की गड्डियां, भर्ती घोटाले का दावा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now