नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है. सपा नेता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर महामंत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई की शहर कोतवाली इलाके का है. आरोप है कि भाजपा के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला (47) समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता की 26 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए. सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.
https://Mahindra XUV400 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 456km तक की रेंज
सपा नेता के मुताबिक आरोपी भाजपा नेता दो बच्चों का पिता है. सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने आरोपित नगर महामंत्री को पार्टी से निकाल दिया है. भाजपा नेता को लिखे पत्र में कहा है कि आपके द्वारा संगठन के निर्देशों की अवहेलना, आपका संगठन कार्यों में रुचि न लेना एवं संगठन की रीति-नीति के विपरीत आचरण सम्बन्धी कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं जिनकी आंतरिक जांच कराने पर सभी शिकायतें सत्य प्रतीत हुई. जिसके परिपेक्ष्य में आपकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है व संगठन के समस्त दायित्वों से मुक्त करते हुए आपको भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है.
https://मिस यूनिवर्स में हरनाज संधू का उड़ा मजाक, ये है वजन बढ़ने की वजह










