नई दिल्ली. भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया. यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो शतक की बदौलत 283 रन बनाए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन बनाए. विराट कोहली के नाबाद 166 और शुभमन गिल के 116 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 42 और श्रेयस अय्यर ने 38 रन बनाए.
https://अनोखी शादी : टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, लिए सात फेरे
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज़ 73 रनों पर ढेर हो गई. हालांकि, श्रीलंका के 9 विकेट ही गिरे, क्योंकि उनका एक खिलाड़ी चोटिल था, इसलिए टीम को ऑलआउट मान लिया गया. भारत की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा थू सके. श्रीलंका के लिए ओपनर नुवानिडु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 11 और कसुन रजिथा ने नाबाद 13 रन बनाए. मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. सिराज ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 32 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली.
https://नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा प्लेन क्रैश, अब तक 60 शव बरामद











