আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जोशीमठ 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसा, इसरो ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर

Published on: January 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जोशीमठ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. इसरो की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में सिर्फ 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर जमीन धंस गई है. इसरो ने जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनके मुताबिक, 27 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच जोशीमठ की जमीन 5.4 सेंटीमीटर नीचे चली गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना दो जनवरी, 2022 से शुरू हुई थी. इसरो ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच जमीन धंसने की दर बहुत कम थी.

https://कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-कॉमेडी से है भरपूर

इस दौरान जोशीमठ नौ सेंटीमीटर नीचे चला गया. इसरो ने कहा है कि क्राउन ऑफ द सब्सिडेंस 2180 मीटर की ऊंचाई पर जोशीमठ-औली रोड के पास स्थित है. इससे पता चला है कि जमीन धंसने से जोशीमठ-औली सड़क भी धंसने वाली है. कार्टोसैट-2 एस सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में इसरो ने जोशीमठ में सेना के हेलीपैड और नरसिंह मंदिर समेत पूरे शहर को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है. इसरो के अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) ने भी एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी है. इसके मुताबिक, जोशीमठ हर साल 6.62 सेंटीमीटर यानी करीब 2.60 इंच धंस रहा है.

https://खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 फीसदी हुई, पिछले एक साल में सबसे कम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now