नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे. तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त जारी की. मंच पर से ही उन्होंने टैबलेट पर बटन दबाकर ये राशि जारी की. इस दौरान पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8 करोड़वें किसान के खाते में पैसा जमा किया गया. साथ ही आज इस कार्यक्रम में एक साथ देश के 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपए जमा किए गए हैं.
http://निर्दलियों को साधने की कोशिश में कांग्रेस-भाजपा, शह-मात का खेल जारी
पीएम मोदी ने कहा, हर ब्लॉक और जिले से विशिष्ट उत्पादों की पहचान करने और इसके मूल्य को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की अलग पहचान उनके निर्यात मूल्य में वृद्धि सुनिश्चित करेगी. मुझे उम्मीद है कि नए साल में, उन सभी राज्यों ने जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू नहीं किया है वे अपने राज्यों में किसानों की मदद करने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर इसे लागू करेंगे. इस तरह की राजनीतिक मानसिकता ने किसानों के लाभ को लंबे समय तक चोट पहुंचाई है.
http://राजकुमार ने शेयर किया ‘लूडो’ का फर्स्ट लुक, यूजर्स बोले- आलिया भट्ट
PM Modi in Tumakuru: Today, under the PM Kisan Samman Nidhi, money has been deposited in the account of the 8 croreth farmer. Also, today in this program, total Rs. 12,000 cr have been deposited in the account of 6 crore farmer families across country. #Karnataka pic.twitter.com/CnokRU0HBi
— ANI (@ANI) January 2, 2020









