गोरेलाल तिवारी
कसडोल. नगर पंचायत के परिणाम से सत्तापक्ष कांग्रेस और विपक्ष में लगातार शह और मात का खेल जारी है. 15 में से 7 वार्डों में कांग्रेस को जीत मिली है वहीं भाजपा ने 5 वार्डों और 3 वार्डों में निर्दलियों नें बाजी मारी है. इस लिहाज से अध्यक्ष का पद निर्दलियों की बैसाखी पर टिक गई है. 24 दिसंबर को पार्षदों के परिणाम घोषणा के तुरंत बाद तीनों निर्दलियों के साथ भाजपाइयों के रायपुर कूच कर लिए जाने से भाजपा के अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट गर्म हो चली थी पर बताते हैं कि मामला उलझने पर निर्दली वापस लौट गए हैं.
http://राजकुमार ने शेयर किया ‘लूडो’ का फर्स्ट लुक, यूजर्स बोले- आलिया भट्ट
बहुमत के लिए जहां कांग्रेस को एक मात्र की जरूरत है वहीं भाजपा को पूरे तीनों निर्दलियों की जरूरत है. दोनों पक्षों की ओर से मान मनौव्वल का सिलसिला जारी है. कसडोल नगर पंचायत के पिछले चुनाव पर नजर डाले तो जनता कांग्रेस (जे) के योगेश बंजारे ने कांग्रेस के 9 पार्षद होने के बावजूद 4 पार्षदों वाले प्रदीप मिश्रा को उपाध्यक्ष बनानें में सफल हुए थे और भाजपा के समर्थन से कार्यकाल पूरा किया था. पिछला रिकार्ड को देखते हुए क्रॉस वोटिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता. बहरहाल, दोनों पार्टी के लिए उहापोह की स्थिति बनी हुई है.
http://हार्दिक पंड्या की अचानक सगाई से हैरान हुए विराट, दिया ऐसा रिएक्शन







