नई दिल्ली. भारत जोड़ो यात्रा पर जब से राहुल गांधी निकले हैं वह टी शर्ट में ही लगातार नजर आ रहे हैं. दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में भी वह सिर्फ टी शर्ट में ही दिखे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां थम नहीं रही हैं. उनके विरोधियों से लेकर समर्थक तक सब ठंड में उनके टी-शर्ट पहनने पर चर्चा कर रहे हैं. इस बीच बुधवार को राहुल गांधी एक बार दिल्ली में टी शर्ट में ही नजर आए. इस मौके पर एक रिपोर्टर ने उनसे टीशर्ट के बारे में पूछ ही लिया जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया.
https://PM Kisan : क्या किसानों को जनवरी में मिल सकती है 13वीं किस्त? जानिए
रिपोर्टर ने उनसे पूछा राहुल जी आज फिर टी शर्ट में. इस पर उन्होंने जवाब दिया- जब तक चल रही है तब तक चला रहे हैं, नही काम करेगा तो देखेंगे. इस सवाब जवाब का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. बता दें राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया. इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
https://श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक और वनडे में रोहित कप्तान









