আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक और वनडे में रोहित कप्तान

Published on: December 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई द्वारा मंगलवार देर रात को इसका ऐलान किया गया है. हार्दिक पंड्या को टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे. टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है. टी-20 टीम में सूर्यकुमार यादव को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह उप-कप्तान नियुक्त किए गए हैं. जबकि शिवम मावी, मुकेश कुमार को टीम इंडिया में जगह मिली है. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की बात करें तो सभी सीनियर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा है. वहीं ऋषभ पंत को एक बार फिर मौका नहीं दिया है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पर भरोसा जताया जा रहा है.

https://धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता, सहायक नोडल अधिकारी समेत 3 को नोटिस

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार.

https://31 मार्च को खाते में आएगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त : सीएम

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now