আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के चेयरमैन धूत गिरफ्तार

Published on: December 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईसीआईसीआई बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें मुंबई में सीबीआई ने आज गिरफ्तार कर लिया है. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. वीडियोकॉन लोन मामले में गिरफ्तार ICICI बैंक की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को शनिवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने चंदा कोचर और दीपक कोचर को तीन दिन यानी आज सोमवार (26 दिसंबर) तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया था.

https://VIDEO : प्रेमिका को पीटने वाला गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर

संभावना जताई जा रही थी कि वीडियोकॉन लोन मामले में सीबीआई की ओर से जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है. चार्जशीट में वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के साथ कोचर दंपत्ति को भी नामजद किया जा सकता है. चंदा कोचर पर आरोप हैं कि उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को आंख बंद कर लोन बांटा जिसके एवज में कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपए का निवेश किया गया.

https://‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर किया आगाह

https://कैसे हुई एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा की मौत? सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now