नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. इसमें डॉक्टर्स की टीम ने मुख्य रूप से यही बताया है कि एक्ट्रेस की जान ‘दम घुटने’ के कारण हुई है. फांसी लगाने के बाद दम घुटने के कारण टुनिशा की मौत हुई. एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला है. टुनिशा के सुसाइड की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की भी अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज कर दिया है. हालांकि, अभी पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है.
https://‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर किया आगाह
बता दें कि टुनिशा शर्मा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर आत्महत्या की. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दोस्त शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दी. देर रात तुनिशा के शव को मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था. टुनिशा के पोस्टमॉर्टम के समय 4-5 डॉक्टर मौजूद थे. पोस्टमॉर्टम का वीडियोग्राफ़ी भी किया गया है. तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के खास दोस्त शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बीती देर रात पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
https://रिवर्स होती बस ने बच्चे को दूध पिला रही महिला को कुचला, दोनों की मौत










