আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Lexus LX 500 SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: December 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Lexus India ने भारत में अपनी सबसे महंगी एसयूवी Lexus LX 500 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.82 करोड़ रुपए है. तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध, लेक्सस एलएक्स 500 की कीमत 2.83 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है. नई LX 500 SUV में 3.3-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 डीजल इंजन के साथ आती है. 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से जुड़ा यह इंजन 304 बीएचपी की अधिकतम पावर और 700 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है और सिर्फ 8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

https://कैसे हुई एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा की मौत? सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

इसमें अन्य फीचर्स के साथ नए इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ से लैस मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है. इसमें मल्टी-टेरेन मोड भी मिलता है जिसमें डर्ट, सैंड, मड, डीप स्नो, रॉक और ऑटो मोड शामिल हैं, जो किसी लेक्सस कार में पहली बार दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 7 ड्राइव मोड – नॉर्मल, इको, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट एस, स्पोर्ट एस+ और कस्टम भी मिलता है. सुरक्षा के लिहाज से नई Lexus LX 500 अन्य फीचर्स के अलावा इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित ब्रेक (ईसीबी), एडाप्टिव वेरिएबल सस्पेंशन, एक्टिव हाईट कंट्रोल सस्पेंशन, फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और अपने रास्ते में वस्तुओं का पता लगाने के लिए क्लीयरेंस सोनार जैसे फीचर्स से लैस है.

https://किशनपुर में भीड़ फैला रही गंदगी, मुनगासेर में शिवलिंग निकलने का वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now