আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किशनपुर में भीड़ फैला रही गंदगी, मुनगासेर में शिवलिंग निकलने का वीडियो वायरल

Published on: December 25, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के ग्राम किशनपुर में कथित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शनार्थ पहुंचने वाले दूर-दूर के लोगों के ग्राम में तालाब पाट सहित अन्य स्थानों पर गंदगी किए जाने से अब ग्रामीण महिलाओं के निस्तार पर भी विराम लग रहा है, जिससे ग्रामवासी परेशान होने लगे हैं. ज्ञात हो कि कथित शिवलिंग प्रकट होने की अफवाह के कारण दूर-दूर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु किशनपुर पहुंच रहे हैं. शिवलिंग प्रकट होने की अफवाह के बाद से दूर-दराज के लोग मालवाहकों में लद कर किशनपुर पहुंच रहे थे.

Cgjanadesh.com की रपट के बाद जिले भर में पुलिस ने भीड़ लेकर जा रहे मालवाहकों पर कार्रवाई की थी. बाद भीड़ कुछ नियंत्रित हुई थी, पर अब दोपहिया, बस और टैक्सियों से लोग किशनपुर पहुंच रहे हैं. सरपंच बताते हैं कि दूर-दूर से लोग रात से ही किशनपुर पहुंच रहे हैं. रात में ये श्रद्धालु किसी ग्रामीण के बाहर बरामदे में रात बिताकर सुबह-सुबह के अंधेरे में ग्राम के एकमात्र निस्तार तालाब की मेड़ पर ही शौच कर गंदगी फैला रहे हैं. जिससे गांव में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान को यहां भारी झटका लगा है. गांव की महिलाएं सुबह से निस्तार हेतु इस इकलौते तालाब पर ही आश्रित थी, पर आगंतुकों की भीड़ और मेड़ पर गंदगी के चलते ग्रामीणों का निस्तार भी प्रभावित हो गया है.

https://तलाक के लिए महिला पहुंची कोर्ट, बोली- पति मेकअप के लिए नहीं देता रुपए

अवैध शराब बिक्री से प्रतिदिन झड़प

किशनपुर के कथित शिवलिंग दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए नारियल, अगरबत्ती के साथ अब प्रायः प्रत्येक सामग्री की दुकान यहां सड़क पर सजी है. यहां का पूरा माहौल मेले जैसा है. इस भीड़ का फायदा अवैध शराब विक्रेता भी बखूबी उठा रहे हैं. मेला स्थल पर पानी तो नहीं, पर शराब और गुटखा आसानी से उपलब्ध हो रहा है. इन पंक्तियों के लिखे जाने तक यहां शराब विक्रेता किसी भी कोचिए पर कार्रवाई नहीं की गई है.

https://भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अब मुनगासेर का वीडियो वायरल

किशनपुर में कथित प्रकट शिवलिंग में प्रतिदिन हजारों की भीड़ और लाखों की चढ़ोतरी के बाद बागबाहरा विकासखण्ड के मुनगासेर में भी धरती फट कर शिवलिंग निकलने और उनके दर्शन के लिए हजारों की भीड़ पहुंचने का एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हुआ है. माना जा रहा है कि किशनपुर की तरह यहां भी श्रद्धालु जुटने लगेंगे. हालात ऐसे ही बने रहे तो महंगाई के इस दौर में कमाई के इस तरह के नए जरिए लगातार सामने आते रहेंगे.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now