नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 96वें एपिसोड को संबोधित किया. उन्होंने स्तर कैंसर पर टाटा मेमोरियल की योग संबंधी रिसर्च, अटलजी और ऐतिहासिक हर घर तिरंगा अभियान का भी खासतौर से जिक्र किया. उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए देशवासियों को सावधान रहने की हिदायत दी. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखने की अपील की. मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस बढ़ रहा है.
https://किशनपुर में भीड़ फैला रही गंदगी, मुनगासेर में शिवलिंग निकलने का वीडियो वायरल
इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है. हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि आज ‘मन की बात’ के श्रोताओं को मैं एक और चुनौती के बारे में बताना चाहता हूं, जो अब समाप्त होने की कगार पर है. ये चुनौती, ये बीमारी है -‘कालाजार’. सबके प्रयास से ‘कालाजार’ नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है.









