नई दिल्ली. चीन, अमेरिका और जापान सहित तमाम देशों में कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ही भारत में भी खतरे की घंटी बज चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ऑक्सीजन सप्लाई और PSA ऑक्सीजन प्लांट्स के रखराव करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर अलर्ट किया है कि अपने-अपने राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई सुनिश्चित करें. केंद्र ने अपने लेटर में कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है. इसके बावजूद हमें आने वाली चुनौती के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए.
https://मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे करने का आदेश
राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट चेक करें कि वह सभी फंक्शनल हों और उनकी मॉक ड्रिल समय समय पर शुरू कर दें. लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया है. स्वास्थ्य सुविधाओं में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और उनकी रिफिलिंग के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. केंद्र ने राज्य सरकारों को अस्पतालों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसे- वेंटिलेटर्स की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.
https://200MP कैमरा और 180W चार्जिंग वाला फोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









