আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BHU वैज्ञानिक का दावा- भारत में ज्यादा प्रभावी नहीं होगा कोरोना का नया वैरिएंट

Published on: December 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीएचयू के कोविड स्पेशलिस्ट और जंतु विज्ञान के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने दावा किया है कि कोरोना का नया वैरिएंट भारत में ज्यादा प्रभावी नहीं होगा. उनका कहना है कि नए वैरिएंट BF.7 से भारतीयों को डरने की जरूरत नहीं है. बस सतर्कता बरतनी जरूरी है. उन्होंने सभी से कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की है. चौबे ने बताया कि इस वैरिएंट से फिलहाल भारतीयों को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले चीन में लोग नेचुरली इनफेक्ट नहीं हुए थे, जैसा की अब हो रहे है. इसलिए वहां केस बढ़ रहा है. पर भारत के लोगों में वैक्सीन व संक्रमित होने की वजह से इम्यूनिटी डेवलप हो चुकी है.

https://एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

इसलिए यहां उस तरह का कोई खतरा नहीं है, जब तक बिलकुल नया वैरिएंट न आ जाए. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना के टीके का बूस्टर डोज सभी को लगवाने की भी जरूरत नहीं है. बूस्टर डोज वे लोग ही लगवाएं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या फिर बुजुर्ग हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है. ऐसे में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क लगाना जरूरी है. गौरतलब है कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों में नए वैरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है. भारत में केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है.

https://संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 7 बिल हुए पास

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now