नई दिल्ली. उत्तर सिक्किम के जेमा में एक सड़क दुर्घटना में ट्रक खाई में गिरने से सेना के 16 जवानों की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि अचानक मोड़ पर सेना का वाहन खड़ी ढलान पर फिसल गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ. हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ. हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तक ने शोक व्यक्त किया.
https://सैम कुर्रन बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर, पंजाब किंग्स ने इतने करोड़ में खरीदा
शुक्रवार सुबह चत्तेन से रवाना होकर थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में भारतीय सेना के 13 जवान और तीन जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई. भारतीय सेना ने इस दुखद हादसे पर बयान जारी किया है. सेना की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है कि उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई. चार जवान घायल हैं.
https://खाई में कार गिरने से 4 की मौत, अस्थि विसर्जन के बाद लौट रहे थे









