আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सैम कुर्रन बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर, पंजाब किंग्स ने इतने करोड़ में खरीदा

Published on: December 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए की भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा है. कर्रन ने चोट के कारण लीग का पिछला सीजन मिस किया था, लेकिन इस सीजन उनकी धमाकेदार वापसी की उम्मीद है. कर्रन को खरीदने के लिए उनकी दो पुरानी टीमों पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी जंग चली जिसमें पंजाब ने बाजी मारी. इसके साथ ही कर्रन इस लीग में सबसे अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. सैम कर्रन ने आईपीएल में 32 मैच खेलते हुए 23 पारियों में 22.47 की औसत से 337 रन बनाए हैं.

https://VIDEO : दीपिका के गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने दिखाया ‘बेशर्म रंग’

कर्रन के नाम आईपीएल में दो अर्द्धशतक दर्ज हैं तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 31 पारियों में 31.09 की औसत के साथ 32 विकेट हासिल किए हैं. लीग में अपने पहले सीजन में ही पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए कर्रन ने हैट्रिक ली थी.20 साल और 302 दिन की उम्र में वह हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. अब तक की नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों का जमकर फायदा हुआ है. कर्रन जहां लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो वहीं हैरी ब्रूक ने पहले सीजन में ही धमाल मचा दिया. इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले ब्रूक ने नीलामी में कई टीमों के बीच बिडिंग वॉर कराई और फिर सनराइजर्स हैदराबाद में पहुंचे. हैदराबाद ने राजस्थान के साथ हुई करीबी लड़ाई जीतने के बाद ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए की कीमत में अपने साथ जोड़ा है.

https://घर पर इस पौधे को लगाने से दूर होगी शादी में आ रही अड़चनें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now