আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, राज्यों को सतर्क रहने की सलाह

Published on: December 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने अपील की है. उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है. प्रधानमंत्री ने लापरवाही पर लोगों को आगाह भी किया है. इसके अलावा उन्होंने कड़ी निगरानी की सलाह दी. उन्होंने दोहराया कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने अफसरों को खास तौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे सर्विलांस मेजर्स को मजबूत करने निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने बुजुर्गों और बीमार लोगों को बूस्टर डोज लेने की अपील की है. इस दौरान पीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं की नि:स्वार्थ सेवा की सराहना भी की.

https://अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी, 2% पैसेंजर्स की होगी रैंडम टेस्टिंग

बैठक में कोरोना को लेकर तैयारी, वैक्सिनेशन की स्थिति और नए कोविड-19 वैरिएंट के आने और उसका असर का आकलन करने के लिए चर्चा हुई. पीएम ने यह तय करने की जरूरत पर बल दिया कि हर स्तर पर सभी तरह के कोविड इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधनों को बनाए रखा जाए. उन्होंने राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और मानव संसाधन समेत अस्पताल के बुनियादी ढांचों को तैयार रखने के लिए कोविड स्पेसिफिक सुविधाओं का ऑडिट करने की सलाह दी है. पीएम ने अफसरों को टेस्टिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग के प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने राज्यों को हर दिन जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए INSACOG जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं (IGSLs) के साथ बड़ी संख्या में नमूने साझा करने के लिए कहा है.

https://घर पर इस पौधे को लगाने से दूर होगी शादी में आ रही अड़चनें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now