नई दिल्ली. नासिक के देवलाली से विधायक सरोज अहिरे अपने दो माह के नवजात बच्चे के साथ महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचीं थीं. वे अपने नवजात के साथ शीतकालीन सत्र में शामिल हुईं. उनके इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देवलाली से राकांपा विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए अपने नवजात बच्चे को लेकर विधान भवन पहुंचीं. अहिरे ने इसी साल 30 सितंबर को बच्चे को जन्म दिया है.
https://मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों के खातों में 5.99 करोड़ रुपए किया अंतरण
मां और राजनेता सरोज अहिरे के अपने शिशु को आधिकारिक बैठक में ले जाने के वीडियो ने कैमरों का ध्यान खींचा और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह सो रहे नन्हे बच्चे को पकड़े नजर आ रही थीं. नागपुर का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हुआ. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बीते 2.5 वर्षों से नागपुर में कोई सत्र आयोजित नहीं किया गया था. मैं अब एक माँ हूँ, लेकिन मैं अपने मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने विधानसभा आई हूं.
https://वाकई में बेमिसाल है विधायक के 4 साल का कार्यकाल : पंकज









