महासमुंद. पूर्व पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता व छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति रायपुर के संयोजक पंकज साहू ने कहा है कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-42 व लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-9 में 17 दिसंबर को विधायक द्वारा चार साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कार्यक्रम का आयोजन कराया गया और गौरव दिवस मनाया गया. वास्तव में विधायक का कार्यकाल अब तक बेमिसाल रहा है, जिसके लिए 2023 के चुनाव में जनता प्रमाण पत्र देने आतुर है. इन चार साल के कार्यकाल में कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य कराया/किया गया है.
https://पैन कार्ड होल्डर्स जल्द निपटा लें ये काम, वरना हो सकती है परेशानी
मसलन- तहसील कार्यालय में सार्वजनिक रूप से एक आदिवासी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार कर गाली गलौज, एक आबकारी कर्मचारी से संघातिक मारपीट व हिंसा, महानदी का सीना चीर कर अवैध रेत खनन व बिरकोनी में भंडारण कर परिवहन, जिससे नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार, वनोपज चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध 12 समितियों को हार के डर से मतदान से वंचित रखा गया, जिस समाज के वे प्रदेश अध्यक्ष हैं उस समाज के पालिका अध्यक्ष को हटवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया, भारत स्काउट गाइड जिसके स्वयं आयुक्त हैं, वहां नियम विरुद्ध पदाधिकारी बनाया गया, प्रशासनिक व कानून व्यवस्था बेलगाम, डीएमएफ की राशि से अवैध कॉलोनी में लगभग 20 लाख का रोड निर्माण, बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़, जरूरतमंदों के स्थान पर सम्पन्न व शासकीय सेवकों को भी लाखों रुपए बंटवाया गया, शासकीय कार्यालयों विशेषकर शिक्षा विभाग में ट्रांसफर उद्योग, अटैचमेंट, अतिशेष शिक्षक के साथ ही नियम विरुद्ध पदोन्नति,
https://15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, दो जिलों के कलेक्टर बदले
आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा से भर्ती प्रक्रिया निरस्त बेरोजगारों के साथ अन्याय, शासकीय राशि पार्षद निधि/अध्यक्ष निधि से सूखा राशन के नाम पर अवैधानिक सामग्री खरीदी कर फर्जीवाड़ा, करणी कृपा संयंत्र के विरोध में धरना-प्रदर्शन से किसी भी प्रकार का सरोकार नहीं, आत्मानंद अंग्रजी स्कूल के तुमाडबरी में परसदा पंचायत द्वारा 20 लाख के वृक्षारोपण का अता-पता नहीं, नगर क्षेत्र में नहर लिंक रोड जो पूर्व से स्वीकृत है जिसके लिए 11 करोड़ रुपए का प्राक्कलन भेजा जा चुका है, आज तक फंड जारी नहीं करवा पाए आदि अनेक ऐसे कारनामे हैं जिसके लिए क्षेत्र की जनता-2023 में पांच साल बेमिसाल के लिए सम्मानित करने आतुर है.







