नई दिल्ली. किफायती स्मार्टफोन Nokia C31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. नोकिया सी 31 को चारकोल, मिंट और सियान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है. नोकिया सी 31 में 6.74 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है. डिस्प्ले के साथ 2.5 कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है.
https://दूल्हे ‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, वायरल हुआ अनोखा गिफ्ट
इसमें ऑक्टाकोर यूनिसोक प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है. फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है. इसके कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. फोन में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है. इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है. फोन में 5050 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को फुल चार्ज करने पर तीन दिन तक चलाया जा सकता है.
https://VIDEO : दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ का देसी वर्जन देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी










