नई दिल्ली. फिल्म पठान का बेशर्म रंग गाना जब से रिलीज हुआ है, तब से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. गाने को जितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है, उतना ही ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं, गाने पर विवादों का दौर तो ऐसा शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कई संगठनों ने मेकर्स पर हिदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. लेकिन इन तमाम कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ लड़कों ने बेशर्म रंग पर ऐसा डांस किया है कि दीपिका को भी फेल कर दिया है. परफॉर्म कर रहे लड़कों ने बेशर्म रंग गाने की हर डिटेलिंग को नोट किया है.
https://रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच की प्रारंभिक तैयारियां शुरू
दीपिका पादुकोण के सिजलिंग अवतार से लेकर उनके डांस मूव्स तक को फैंस ने रीक्रिएट किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लड़के नदी किनारे पठान के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं. अंडरगार्मेंट्स और लुंगी को बिकिनी की तरह पेश कर दीपिका के हर डांस मूव को रीक्रिएट किया है. वहीं कुछ लड़के दीपिका बने एक लड़के पीछे अपनी-अपनी दुनिया में मग्न बैकग्राउंड डांसर की कमी को पूरा कर रहे हैं. ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया गया- बेशर्म रंग का एक नया वर्जन रिलीज किया गया है. ताकि किसी के सेंटीमेंट्स को दुख ना पहुंचे.
https://तुमगांव रेलवे क्रासिंग बंद, संसदीय सचिव ने जताई नाराजगी










