महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने रेलवे विभाग द्वारा ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद रातोंरात तुमगांव रेलवे क्रासिंग के रास्ते को बंद किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शीघ्र ही रेलवे के आला अधिकारियों के चर्चा कर जनता को सहुलियत दिलाने हरसंभव प्रयास किया जाएगा. गौरतलब है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में महासमुंद में बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का लोकार्पण किया गया. बाद रातोंरात तुमगांव क्रासिंग के रास्ते को रेलवे विभाग द्वारा बंद कर दिया गया. नतीजतन इस रास्ते से आवाजाही बंद हो गई. इसकी जानकारी मिलने पर श्री चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
https://प्रेसवार्ता में पत्रकार ने कहा- डीएमएफ की राशि दुरुपयोग की खबर पर धमकी देते हैं कलेक्टर
चूंकि ओवरब्रिज के इस प्रोजेक्ट में रेल विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई अंशदान नहीं दिया गया है. बावजूद जनता को परेशान करने की नीयत से उक्त रास्ते को बंद कर दिया गया. जबकि नियमतः इसके लिए नार्म्स निर्धारित है. उक्त नार्म्स के तहत अगर रेलवे विभाग और राज्य सरकार से 50-50 प्रतिशत की अंशदान की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने का प्रावधान है. इसमें भी फार्मलिटी के तहत कार्रवाई की जा सकती है. अचानक क्रासिंग के रास्ते को बंद किया जाना मनमानी का परिचायक है. प्रदेश सरकार की राशि से ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है. क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने की बात से केंद्र में काबिज भाजपा सरकार अब मनमानी कर परेशान कर रही है. रेल विभाग द्वारा रास्ता अवरोध करने के इस कृत्य को लेकर रेलवे के आला अधिकारियों से चर्चा की जाएगी.







