नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक मां-बेटी की कहानी वायरल हो रही है. दरअसल, पति की मौत के बाद काफी लंबे समय से एक महिला अकेली जिंदगी गुजार रही थी. लेकिन महिला को दूसरी शादी के लिए उनकी बेटी लगातार प्रेरित करती रही और अब जाकर 50 साल की उम्र में मां की दूसरी शादी करवाने में वह सफल हो गई. यह कहानी, मूल रूप से मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की रहने वाली देबार्ती चक्रवर्ती और उनकी मां मौशुमी चक्रवर्ती की है. देबार्ती बताती हैं कि उनके पिता शिलॉन्ग के एक मशहूर डॉक्टर थे. कम उम्र में ही ब्रेन हेमरेज की वजह से अचानक उनकी मौत हो गई थी. तब उनकी मां की उम्र 25 साल थी. और वह खुद 2 साल की थीं.
https://दीपिका की तरह हिना, कनिका और शिवांगी ने भी दिखाया ‘बेशरम रंग’!
देबार्ती पिता की मौत के बाद देबार्ती और उनकी मां शिलॉन्ग में उनकी नानी के घर पर रहने लगी थीं. उनकी मां टीचर थीं. देबार्ती अब मुंबई में रहती हैं. वह फ्रीलांस टैलेंट मैनेजर का काम करती हैं. मां की दूसरी शादी के बारे में बताते हुए देवार्ती ने कहा कि मां को शादी को मनाने के लिए बहुत समय लगा. मैंने पहले तो उन्हें किसी से दोस्ती करने के लिए कहा. मैंने शुरुआत में बस इतना कहा कि बात तो करो. दोस्त बना लो. फिर मैंने कहा कि यहां तक तो हो गया है अब शादी कर लो. इसी साल मार्च में देबार्ती की मां की शादी पश्चिम बंगाल के स्वपन से हुई. वह दोनों ही 50 साल के हैं. देबार्ती का कहना है कि स्वपन की यह पहली शादी है. उन्होंने कहा कि शादी के बाद मां बहुत खुश रहने लगी है.
https://इस राज्य के किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 13वीं किस्त!









