नई दिल्ली. कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी है. इसके अलावा दिग्गज नेता मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए हैं. राज्यपाल ने मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई है. सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री दोनों चार बार से विधायक हैं. पार्टी ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे.
https://मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाकात के लिए भटक रहा एक पीड़ित किसान
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के लिए जो भी वादे किए हैं उनको पूरा किया जाएगा. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल में प्रदेश सरकार बदलने वाली रवायत इस बार भी जारी है. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला. कुल 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने चुनाव में 40 पर जीत हासिल की. इसके अलावा बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई. वहीं, 3 विधानसभा सीटें अन्य उम्मीदवारों के खाते में गईं.
https://नई 2023 BMW S 1000 RR बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









