আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए शमी, इस गेंदबाज को मिली जगह

Published on: December 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं. पीटीआई के मुताबिक शमी को चोट ट्रेनिंग सेशन में लगी. इस वजह से वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. भारत को बांग्‍लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है और शमी इस सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. शमी की चोट कितनी गहरी है यह अभी पता नहीं चल सका है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबकि, बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि शमी ने टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद अभ्यास किया और इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई.

https://खदान धसकने से पांच महिला समेत 6 की मौत

उनसे नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करने को कहा गया था. इसीलिए शमी एक दिसंबर को भारतीय टीम के साथ बांग्‍लादेश नहीं गए थे. शमी की जगह उमरान को टीम में शामिल किया गया है. इस युवा तेज गेंदबाज ने पिछले दिनों न्यूजीलैंड सीरीज से वनडे डेब्यू किया था और 3 विकेट भी झटके थे. वे लगातार 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में वे बांग्लादेश दौरे पर भी छाप छोड़ना चाहेंगे. बीसीसीआई ने उमरान को टीम में शामिल किए जाने की घोषणा भी कर दी है.

https://जुआ खेलते पकड़े गए पंचायत सचिव निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now