আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जुआ खेलते पकड़े गए पंचायत सचिव निलंबित

Published on: December 2, 2022
---Advertisement---

कोण्डागांव. पुलिस ने विगत दिनों जामकोट पारा निवासी परमेन्द्र देवांगन के घर छापामार कार्रवाई में जुआ खिलाने के विरुद्ध कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत कमेला के सचिव समदूराम नेताम को भी जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 420/2022 धारा 3-4 जुआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम, 1966 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव के ग्राम पंचायत कमेला सचिव समदूराम नेताम को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से सचिवीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है. उक्त पंचायत सचिव के निलंबन के उपरांत ग्राम पंचायत करंजी की सचिव चंद्रिका नाइक को ग्राम पंचायत कमेला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

https://बाइक की डिक्की और दुकान से नशीली दवाएं जब्त, मेडिकल संचालक गिरफ्तार

पहाड़ी कोरवा बच्चों ने पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही

रायपुर. पहाड़ी कोरवा बच्चों ने आज पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी. विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन का प्रत्यक्ष अवलोकन कर बच्चे उत्साहित थे. लोकतंत्र के इस मंदिर को देखकर बच्चों ने कहा उनका सपना पूरा हो गया. विशेष पिछड़ी जनजाति से तालुक रखने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के इन बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी मुलाकात की.

https://‘सिगरेट से जलाया-मारपीट की’, सोमी अली ने सलमान पर लगाया आरोप

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now