गरियाबंद. एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मोंगरा निवासी ठग्गुराम नागवंशी (55) की हत्या की सूचना शनिवार को पुलिस को मिली थी. ठग्गुराम के बड़े बेटे बजरंग नागवंशी ने शिकायत की थी, तब उसने पुलिस से बताया था कि मैं सुबह के वक्त पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था. घर पर सिर्फ उसके ही पिता थे. वहां से वापस आने पर मुझे अपने पिता की खून से लथपथ लाश मिली. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. ठग्गुराम के भाई सबेराम नागवंशी ने पुलिस को बताया कि ठग्गुराम का छोटा बेटा यशवंत नागवंशी (27) सुबह के वक्त अचानक घर आया था.
https://गले में चॉकलेट अटकने से 8 साल के मासूम की मौत
बाद वह अपने पिता से विवाद करने लगा. उसने ही अपने पिता की हत्या की है. जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी यशवंत की तलाश शुरू कर दी थी. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने पिता के घर पर नहीं रहता है. वह चुरकीदादर में रहकर मजदूरी करता है. इस पर पुलिस की टीम ने चुरकीदादर में दबिश दी, पर आरोपी नहीं मिला. बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश की. तब आरोपी चुरकीदाजर से लगे ओडिशा के नुआपाडा जंगल मिला. बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शनिवार सुबह जमीन अपने नाम करवाने की मांग करने गया था, लेकिन उसने मुझे अधिक जमीन देने से मना कर दिया. इसी बात से नाराज होकर मैंने अपने पिता की हत्या की है.
https://कांग्रेस का एक ऐसा दीवाना जिसने सिर पर बनवा लिया है पंजा







